IOCL Eastern Region Apprentice 2026 Out
IOCL Eastern Region Apprentice Recruitment 2026: Technician, ITI Trade, Graduate और DEO के 409 पद
Indian Oil (Marketing Division), Eastern Region ने Apprentices Act, 1961 के तहत 409 Apprentices की भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इसमें Technician (Diploma), ITI Trade (Fitter, Electrician, Electronics Mechanic, Instrument Mechanic, Machinist), Graduate और Data Entry Operator Apprentice शामिल हैं। ट्रेनिंग 12 महीने की होगी। आवेदन 13 नवंबर 2026 से चालू हैं और 12 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक चलेंगे।
Notification PDFIOCL Apprenticeships पेज
पदों की जानकारी
| Code | Discipline | योग्यता |
|---|---|---|
| 101 | Technician Apprentice – Mechanical | 3 वर्ष का नियमित Full time Diploma संबंधित Engineering में, कम से कम 50% अंक (SC/ST/PwBD को आरक्षित पदों के लिए 45%) |
| 102 | Technician Apprentice – Electrical | |
| 103 | Technician Apprentice – Instrumentation | |
| 104 | Technician Apprentice – Civil | |
| 105 | Technician Apprentice – Electrical & Electronics | |
| 106 | Technician Apprentice – Electronics | |
| 107 | Trade Apprentice – Fitter | Matriculation के साथ संबंधित Trade में 2 वर्ष का नियमित Full time ITI, NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त |
| 108 | Trade Apprentice – Electrician | |
| 109 | Trade Apprentice – Electronics Mechanic | |
| 110 | Trade Apprentice – Instrument Mechanic | |
| 111 | Trade Apprentice – Machinist | |
| 112 | Graduate Apprentice | नियमित Full time BA / B.Com / B.Sc / BBA, किसी भी विषय में, कम से कम 50% अंक (SC/ST/PwBD को आरक्षित पदों के लिए 45%) |
| 113 | Trade Apprentice – Data Entry Operator (Fresher) | 12वीं पास (Graduate नहीं), कम से कम 50% अंक (SC/ST/PwBD को आरक्षित पदों के लिए 45%) |
| 114 | Trade Apprentice – Data Entry Operator (Skill Certificate Holder) | 12वीं पास (Graduate नहीं), कम से कम 50% अंक (SC/ST/PwBD को आरक्षित पदों के लिए 45%), साथ में “Domestic Data Entry Operator” का Skill Certificate |
ITI वालों के लिए Code 107 से 111 हैं। ITI Trade के पदों के लिए नोटिस में अलग से प्रतिशत की शर्त नहीं लिखी, सिर्फ़ मान्यता प्राप्त Full time ITI चाहिए।
राज्यवार पद
| राज्य / UT | Technician | ITI Trade | Graduate | DEO Fresher | DEO Skill |
|---|---|---|---|---|---|
| West Bengal | 80 | 35 | 26 | 7 | 1 |
| Bihar | 30 | 15 | 17 | 2 | 1 |
| Odisha | 28 | 14 | 13 | 2 | 1 |
| Jharkhand | 12 | 7 | 6 | 1 | 0 |
| Assam | 45 | 17 | 6 | 4 | 1 |
| Sikkim | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 |
| Tripura | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 |
| Nagaland | 2 | 1 | 0 | 0 | 0 |
| Mizoram | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 |
| Meghalaya | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 |
| Manipur | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 |
| Arunachal Pradesh | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 |
| Andaman & Nicobar Islands | 3 | 1 | 1 | 0 | 0 |
| कुल (तालिका का जोड़) | 206 | 97 | 70 | 16 | 4 |
नोटिस के अनुसार Technician और ITI Trade के पदों (Code 101 से 111) पर PwBD आवेदन नहीं कर सकते। PwBD का आरक्षण सिर्फ़ Graduate और DEO के पदों में है।
पात्रता और आयु
- आयु: 18 से 24 वर्ष, 30-11-2026 के हिसाब से।
- योग्यता पास करने की अवधि: Graduate और Technician के लिए 01-04-2023 से 30-11-2026 के बीच। ITI Trade और DEO के लिए 01-04-2022 से 30-11-2026 के बीच। इस अवधि के बाहर पास करने वाले पात्र नहीं हैं।
- सारी योग्यता नियमित Full time कोर्स से होनी चाहिए। Part time, Correspondence या Distance से की गई योग्यता मान्य नहीं है।
- Lateral entry से किया गया Diploma मान्य है, अगर सभी Semester के औसत पर ज़रूरी प्रतिशत हो।
- B.E./B.Tech, MBA, MCA, CA, ICWA, LLB जैसी ऊँची Professional योग्यता वाले पात्र नहीं हैं।
- एक उम्मीदवार अधिकतम दो Apprenticeship कर सकता है और दूसरी उसी Trade में नहीं होनी चाहिए। दो ट्रेनिंग के बीच कम से कम एक साल का अंतर चाहिए।
- CGPA या Grade वाली मार्कशीट हो तो उसके बराबर का प्रतिशत फ़ॉर्म में भरें और Document Verification पर संस्थान का प्रमाणपत्र दें।
- आवेदन सिर्फ़ एक Discipline Code के लिए करें। एक से ज़्यादा Code पर आवेदन करने पर सारे आवेदन रद्द हो जाएँगे।
| श्रेणी | आयु में छूट | अधिकतम आयु |
|---|---|---|
| General / EWS | नहीं | 24 वर्ष |
| SC / ST | 5 वर्ष | 29 वर्ष |
| OBC (NCL) | 3 वर्ष | 27 वर्ष |
| PwBD (General / EWS) | 10 वर्ष | 34 वर्ष |
| PwBD (SC / ST) | 15 वर्ष | 39 वर्ष |
| PwBD (OBC NCL) | 13 वर्ष | 37 वर्ष |
Stipend: Apprentices Act, 1961 और Apprentices Rules के हिसाब से तय होगा। नोटिस में कोई एक रकम नहीं लिखी। आवेदन फीस: नोटिस में किसी फीस का ज़िक्र नहीं है।
चयन प्रक्रिया
- NAPS/NATS पर आवेदन और Microsoft Form।
- उसी पद की ज़रूरी योग्यता में मिले प्रतिशत के आधार पर Merit List। Written Test या Interview नहीं होगा।
- Merit में आने वालों का Document Verification, उसी राज्य के IOCL Unit/Office में जहाँ पद हैं। इसके लिए कोई TA/DA नहीं मिलेगा।
- IndianOil के तय Format में Pre-Engagement Medical Fitness।
- सब सही निकलने पर Apprenticeship Training का Offer।
जो सीटें पहली Shortlisting से नहीं भरेंगी, उन्हें उसी Merit Panel से भरा जा सकता है। Document Verification की तारीख़ आपकी Registered Email पर भेजी जाएगी।
आवेदन कैसे करें
- पहले पूरा विज्ञापन पढ़ें और अपना Discipline Code चुन लें।
- अपनी योग्यता के हिसाब से पोर्टल पर Registration करें। ITI Trade और DEO: NAPS (apprenticeshipindia.gov.in)। Diploma Technician और Graduate: NATS (nats.education.gov.in)।
- Profile में नाम, श्रेणी, शैक्षणिक योग्यता और प्रतिशत सही भरें। कोई ग़लती हो तो NAPS/NATS Office से सुधरवाएँ।
- Login करके Indian Oil Corporation Limited (Marketing Division) Eastern Region को Establishment ID से खोजें और अपने Discipline में Apply करें।
NATS Establishment ID: EWBKOC000077
NAPS Establishment ID: E05201900011 - इसके बाद 12-12-2026 तक Microsoft Form भरें, जिसमें Training की 3 पसंदीदा जगह देनी हैं।
- दोनों की Confirmation अपने पास रखें।
NAPS पोर्टलNATS पोर्टलMicrosoft Form
Training की जगह IndianOil अपनी ज़रूरत के हिसाब से तय करेगा। पसंद की जगह मिलना पक्का नहीं है। कोई सवाल हो तो mkterapprentice@indianoil.in पर लिख सकते हैं।
तैयारी के लिए: Anil Sir ITI ऐप पर Previous Year Papers और Mock Test उपलब्ध हैं। ITI की परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन्हें हल करें।
Previous Year Paper / Mock Test (कोर्स 1)Previous Year Paper / Mock Test (कोर्स 2)
ज़रूरी Documents
Document Verification पर मूल कागज़ात और उनकी Self-attested कॉपी चाहिए होंगी। अभी से तैयार रखें:
- 10वीं का Certificate और Marksheet (जन्मतिथि का एकमात्र मान्य प्रमाण)।
- ITI / Diploma / Graduation / 12वीं के Semester या Year-wise Marksheet और Final Certificate।
- संस्थान का प्रमाणपत्र कि कोर्स नियमित मोड में किया है और पास होने का वर्ष।
- जाति, EWS या PwBD प्रमाणपत्र, केंद्र सरकार के तय Format में। OBC-NCL का प्रमाणपत्र 30-11-2026 से 12 महीने से ज़्यादा पुराना न हो।
- Aadhaar कार्ड और PAN कार्ड।
- हाल की रंगीन Passport Size फ़ोटो और नीली स्याही का हस्ताक्षर।
- Aadhaar से जुड़े Bank खाते की Passbook का पहला पन्ना और Cancelled Cheque।
- Pre-Engagement Medical Fitness Certificate।
Email ID और मोबाइल नंबर चालू रखें और ट्रेनिंग पूरी होने तक न बदलें। आगे की सारी सूचना IOCL अपनी वेबसाइट और Email से ही देगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
IOCL Eastern Region Apprentice भर्ती में कितने पद हैं?
विज्ञापन में 409 पद लिखे हैं, पर राज्यवार तालिका का जोड़ 393 आता है। अंतिम स्थिति के लिए IOCL की वेबसाइट देखें।
ITI वालों के लिए कौन-से Trade हैं?
Fitter, Electrician, Electronics Mechanic, Instrument Mechanic और Machinist। इनके लिए 2 वर्ष का Full time ITI चाहिए।
आवेदन की अंतिम तारीख़ क्या है?
12 दिसंबर 2026, शाम 5 बजे तक। NAPS/NATS का आवेदन और Microsoft Form दोनों इसी तारीख़ तक होने चाहिए।
क्या Written Exam या Interview होगा?
नहीं। चयन Merit List से होगा, फिर Document Verification और Medical।
Microsoft Form भरना ज़रूरी है?
हाँ। नहीं भरा तो Document Verification का Call Letter नहीं मिलेगा।
क्या एक से ज़्यादा Discipline में आवेदन कर सकते हैं?
नहीं। एक ही Discipline Code चुनें, वरना आवेदन रद्द हो जाएगा।
आयु सीमा क्या है?
18 से 24 वर्ष, 30-11-2026 के हिसाब से। SC/ST को 5 और OBC (NCL) को 3 वर्ष की छूट है।
Stipend कितना मिलेगा?
Apprentices Act और Rules के अनुसार। नोटिस में कोई तय रकम नहीं लिखी।
क्या यह स्थायी नौकरी है?
नहीं। यह 12 महीने की Apprenticeship है। इसके बाद IOCL नौकरी देने के लिए बाध्य नहीं है।
महत्वपूर्ण लिंक
IOCL Apprenticeships (आधिकारिक पेज)
NATS पोर्टल (Diploma / Graduate)
Microsoft Form (3 पसंदीदा जगह)
