RRB NTPC Graduate CEN 06/2026 Indicative Notice Out
RRB NTPC Graduate CEN 06/2026 Indicative Notice जारी – 3,477 पद, Apply 8 अक्टूबर से
Railway Recruitment Boards (RRBs) ने Non-Technical Popular Categories (Graduate) के पदों हेतु Centralised Employment Notification (CEN) No. 06/2026 का Indicative Notice जारी कर दिया है। इसे आमतौर पर RRB NTPC Graduate भर्ती के नाम से जाना जाता है। इस Notice के अनुसार All RRBs मिलाकर कुल 3,477 पद Tentative रूप से अधिसूचित हैं।
यह अभी एक Indicative Notice है — इसका उद्देश्य उम्मीदवारों को आने वाली भर्ती के लिए पहले से तैयार रहने व आवश्यक Documents/Certificates व्यवस्थित करने हेतु सूचित करना है। Detailed CEN, सभी Terms, Eligibility व Selection Procedure सहित, बाद में सभी RRBs की Common Website पर प्रकाशित होगा।
Overview
| Details | |
|---|---|
| Organization | Railway Recruitment Boards (RRBs), Ministry of Railways |
| CEN No. | 06/2026 |
| Post Category | Non-Technical Popular Categories (Graduate) |
| Pay Level | Level-5 व Level-6 (7th CPC) |
| Tentative Vacancies | 3,477 (All RRBs मिलाकर) |
| Application Mode | Online (केवल rrbapply.gov.in के माध्यम से) |
| Opening Date (Tentative) | 08 अक्टूबर 2026 |
| Closing Date (Tentative) | 06 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे |
| Age (as on 01.01.2027) | विस्तृत CEN अनुसार निर्धारित होगी |
| Medical Standard | विस्तृत CEN अनुसार निर्धारित होगा |
Aadhaar Verification क्यों ज़रूरी है
RRB ने विशेष रूप से सलाह दी है कि Online Application भरते समय उम्मीदवार अपनी प्राथमिक जानकारी Aadhaar के माध्यम से Verify करें। ऐसा करने से भर्ती प्रक्रिया के हर चरण में होने वाली विस्तृत जांच व देरी से बचा जा सकता है — Non-Aadhaar Verified Applications में यह जांच अधिक Detailed होती है।
Aadhaar से सफल Verification के लिए यह आवश्यक है कि Aadhaar में दर्ज Name व Date of Birth, 10वीं कक्षा के Pass Certificate से पूरी तरह (100%) मेल खाते हों। साथ ही Aadhaar में Latest Photo व Biometrics (Fingerprint व Iris) भी Update होने चाहिए — Online Application भरने से पहले इसे जांच लें।

