Recruitment

RITES Draughtsman Technician Recruitment 2026

Share with your friends
RITES Draughtsman Recruitment 2026: ITI Draughtsman के लिए 8 पद, वेतन ₹22,000 से ₹90,000, आवेदन 15 दिसंबर तक
RITES Limited (भारत सरकार का उपक्रम, रेल मंत्रालय के अधीन Navratna CPSE) | Shikhar, Plot No. 1, Sector-29, गुरुग्राम-122001

RITES Draughtsman Recruitment 2026: ITI Draughtsman के लिए 8 पद, वेतन ₹22,000 से ₹90,000, आवेदन 15 दिसंबर तक

रेल मंत्रालय के अधीन Navratna कंपनी RITES Limited ने Draughtsman के नियमित पदों पर भर्ती निकाली है। तीन VC No. में कुल 8 पद हैं: Technical Assistant (Draughtsman, Bridges & Railway Alignment, Civil) के 3, Technician-I (Draughtsman, Bridges & Railway Alignment, Civil) के 4 और Technician-I (Draughtsman, Stations, Architecture) का 1 पद।

तीनों पदों के लिए Matriculation + 2 साल का ITI Draughtsman मूल योग्यता है, लेकिन साथ में कार्य अनुभव भी चाहिए। यानी यह Fresher के लिए नहीं है। अनुभव, AutoCAD की जानकारी और अंक वाली शर्तें नीचे विस्तार से हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख़ 15 दिसंबर 2026 है। आयु, अनुभव और बाकी सभी शर्तें इसी तारीख़ को गिनी जाएँगी।

ऑनलाइन आवेदन (Registration) विज्ञापन PDF

कुल पद8 (RG/50, RG/51, RG/52)
मूल योग्यता10वीं + 2 साल ITI Draughtsman
वेतनमान₹22,000 से ₹90,000 (पद के अनुसार)
आवेदन शुरू16-11-2026
अंतिम तिथि15-12-2026
लिखित परीक्षा125 प्रश्न, 2.5 घंटे, Negative Marking नहीं

पदों की जानकारी

VC No.पदDisciplineUREWSSTकुलआयु
RG/50/26Technical Assistant (Draughtsman / Bridges & Railway Alignment)Civil3––336
RG/51/26Technician-I (Draughtsman / Bridges & Railway Alignment)Civil211433
RG/52/26Technician-I (Draughtsman / Stations)Architecture1––133
कुल पद8

OBC (NCL) और SC के लिए किसी पद में आरक्षित सीट नहीं है। पदों की संख्या बदल भी सकती है, ऐसा विज्ञापन में लिखा है।

योग्यता और अनुभव

VC No.आवश्यक योग्यताअनुभव (योग्यता के बाद)
RG/50/2610वीं + 2 साल का ITI Draughtsman (Civil)कम से कम 6 साल, जिसमें से कम से कम 5 साल Bridge Drawings और Railway Alignment Drawings तथा संबंधित संरचनाओं की ड्राइंग बनाने का अनुभव। AutoCAD में दक्ष होना ज़रूरी।
RG/51/2610वीं + 2 साल का ITI Draughtsman (Civil)कम से कम 3 साल, जिसमें से कम से कम 2 साल Bridge Drawings और Railway Alignment Drawings का अनुभव। AutoCAD में दक्ष होना ज़रूरी।
RG/52/2610वीं + 2 साल का ITI Draughtsman (Architecture / Civil)कम से कम 3 साल, जिसमें से कम से कम 2 साल रेलवे स्टेशन, स्टेशन भवन या डिपो की Architectural Drawings का अनुभव। AutoCAD में दक्ष और GAD, Floor Plan, Elevation, Section, Architectural Detailing और Quantity-related Drawings की जानकारी ज़रूरी।
  • Diploma भी मान्य: RG/50 और RG/51 के लिए Full-time Diploma in Civil, और RG/52 के लिए Full-time Diploma in Architecture / Civil भी उसी वेतनमान पर पात्र है। इससे ऊँची योग्यताएँ मान्य नहीं होंगी।
  • न्यूनतम अंक: UR/EWS (और अनारक्षित पद पर आवेदन करने वाले SC/ST/OBC-NCL/PwBD) के लिए आवश्यक योग्यता में कम से कम 50%। आरक्षित पद के लिए आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 45%।
  • मान्यता: योग्यता NCVT/SCVT/BTE/AICTE (जैसा लागू हो) से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।
  • Apprenticeship: संबंधित Trade में Apprentices Act 1961 के तहत की गई Apprenticeship को न्यूनतम अनुभव में गिना जाएगा, बाकी सभी शर्तें पूरी होने पर।
  • अनुभव में क्या नहीं गिना जाएगा: Training (On-the-job Training को छोड़कर), Internship, Teaching, Academic, Fellowship और PhD का समय।
  • Offer Letter अनुभव का प्रमाण नहीं माना जाएगा। Joining/Relieving Order या Experience Certificate ज़रूरी है।

आयु सीमा और छूट

आयु 15-12-2026 को गिनी जाएगी। ऊपरी आयु: RG/50/26 के लिए 36 वर्ष, RG/51/26 और RG/52/26 के लिए 33 वर्ष। न्यूनतम आयु 18 वर्ष है।

श्रेणीछूट
SC / ST5 वर्ष
OBC (NCL)3 वर्ष
J&K Domicile5 वर्ष
PwBD10 वर्ष (SC/ST/OBC की छूट के अतिरिक्त), पद के PwBD के लिए चिह्नित होने पर
RITES के नियमित/अनुबंधित कर्मचारी5 वर्ष (योग्यता और अनुभव पूरा होने पर)

आरक्षण और Ex-Servicemen की छूट सरकारी आदेशों के अनुसार आरक्षित पदों पर लागू होगी। PwBD के लिए Civil और Architecture में Locomotor और Hearing Impairment की कुछ श्रेणियाँ चिह्नित हैं, इसका ब्योरा विज्ञापन में है।

वेतन और नौकरी की शर्तें

VC No.पदवेतनमान
RG/50/26Technical Assistant (Draughtsman / Bridges & Railway Alignment)₹24,000 – ₹90,000
RG/51/26Technician-I (Draughtsman / Bridges & Railway Alignment)₹22,000 – ₹83,000
RG/52/26Technician-I (Draughtsman / Stations)₹22,000 – ₹83,000
  • वेतन स्केल के न्यूनतम पर तय होगा। साथ में DA, भत्ते, Performance Related Pay, चिकित्सा सुविधा, HRA, PF, Gratuity और सेवानिवृत्ति के बाद चिकित्सा योजना मिलेगी।
  • नियुक्ति शुरू में 1 साल की Probation पर होगी। पक्की नौकरी Performance और दस्तावेज़ों की जाँच पर निर्भर है, और पुष्टि के लिए Screening Test पास करना होगा।
  • तैनाती भारत में कहीं भी और विदेश में भी हो सकती है।
  • 8वें वेतन आयोग के CDA स्केल से 4th PRC IDA स्केल में आने वालों को सिर्फ़ एक Fitment का लाभ मिलेगा।
Share this post / इस पोस्ट को शेयर करें

आवेदन फीस

श्रेणीफीस
General / OBC₹300 + लागू टैक्स
EWS / SC / ST / PwBD₹100 + लागू टैक्स
  • जिस पद में SC/ST/PwD के लिए सीट आरक्षित नहीं है, उस पर आवेदन करने वाली इन श्रेणियों को भी पूरी फीस देनी होगी।
  • SC/ST/PwBD उम्मीदवारों की फीस आगे की चयन प्रक्रिया (लिखित परीक्षा/साक्षात्कार) में भाग लेने पर, श्रेणी प्रमाणपत्र की जाँच के बाद, GST/बैंक शुल्क काटकर वापस की जाएगी। इसके लिए आवेदन के समय भुगतान पोर्टल पर ही प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • फीस सिर्फ़ बताए गए ऑनलाइन तरीके से ही मान्य है। फीस के बिना आवेदन सीधे रद्द होगा।
  • फीस की दिक़्क़त के लिए: Helpdesk 011-33557000, Extension 13221, Email pg.service@hdfc.bank.in। Invoice न बने तो rectt@rites.com पर Registration विवरण के साथ तुरंत लिखें।

चयन प्रक्रिया

1. लिखित परीक्षा

  • 125 वस्तुनिष्ठ प्रश्न, हर प्रश्न 1 अंक का, समय 2.5 घंटे।
  • Negative Marking नहीं है, यानी ग़लत उत्तर पर अंक नहीं कटेंगे।
  • PwBD उम्मीदवारों को 50 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा।
  • आगे बढ़ने के लिए UR/EWS को कम से कम 50% और आरक्षित श्रेणी (SC/ST/OBC-NCL/PwBD) को आरक्षित पदों के लिए कम से कम 45% अंक चाहिए।
  • परीक्षा हिंदी या अंग्रेज़ी में दी जा सकती है।

2. दस्तावेज़ जाँच

लिखित परीक्षा में पास उम्मीदवारों के दस्तावेज़ों की जाँच पहले पदों की संख्या के 1:3 अनुपात में होगी। मूल दस्तावेज़ों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। कमी होने पर उसकी सूचना वेबसाइट पर दी जाएगी, और सत्यापन के दिन कमी पूरी करने वाला दस्तावेज़ लाना आपकी ज़िम्मेदारी है। मेरिट के क्रम में ऑफर सिर्फ़ विज्ञापित पदों की संख्या तक जारी होंगे।

3. मेडिकल जाँच

नियुक्ति RITES के मानकों के अनुसार मेडिकल फिट पाए जाने पर ही होगी।

अंक बराबर होने पर बड़ी उम्र वाले उम्मीदवार को ऊपर रखा जाएगा।

परीक्षा केंद्र

लिखित परीक्षा 6 शहरों में हो सकती है: दिल्ली/गुरुग्राम, कोलकाता, बेंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी और भुवनेश्वर। दिल्ली/गुरुग्राम को छोड़कर बाकी केंद्र अभी अनंतिम हैं और उम्मीदवारों की संख्या पर निर्भर करेंगे। आवेदन में परीक्षा केंद्र की दो पसंद देनी होती हैं, पर RITES पसंद से अलग केंद्र भी दे सकता है। परीक्षा की तारीख़, समय और पता बाद में बताया जाएगा।

परीक्षा का सिलेबस

RG/50/26: Technical Assistant (Civil, Bridges & Railway Alignment)

विषयमुख्य टॉपिक
Bridge EngineeringRCC, PSC, Steel और Composite Bridges के प्रकार और हिस्से; ROB, RUB, Subway; GAD बनाना और पढ़ना; Structural Detailing, Reinforcement Drawings, BBS, Railway SOD
Railway Engineering & AlignmentTrack के हिस्से, Permanent Way, Horizontal/Vertical Alignment, Curves, Gradients, L-Section, Cross-Section, Chainage, RL और Formation Level, SOD और Track Clearances
SurveyingGPS/GNSS, DGPS, Total Station, Traversing, Levelling, Contouring, Drone, Lidar Coordinates, पुल और रेल Alignment की Setting Out
AutoCADDrawing बनाना और Edit, Layers, Blocks, XREF, Dimensioning, Annotations, Layouts, Plotting, DWG/DXF
Drawing Quality ControlDimensions, Levels, Coordinates और Plan, Elevation, Cross-Section के बीच तालमेल की जाँच

RG/51/26: Technician-I (Civil, Bridges & Railway Alignment)

विषयमुख्य टॉपिक
Engineering Drawingबुनियादी ड्राइंग, Projections, Scales, Symbols, Dimensioning, Plan, Elevation, Section, Cross-Section
AutoCADबुनियादी Drawing और Editing Commands, Layers, Text, Dimensions, Blocks, Hatching, Coordinates, Layouts, Plotting
Bridge Engineeringपुलों के प्रकार और हिस्से (RCC, PSC, Steel, Composite), GAD, ROB, RUB, Subway, Reinforcement Detailing, BBS
Railway EngineeringTrack के हिस्से, Alignment Plans, Horizontal/Vertical Alignment, L-Section, Formation Cross-Section, Station Layouts, Doubling और अतिरिक्त लाइनें, ROB/RUB Drawings, Clearances
Surveying & LevellingGPS/GNSS, DGPS, Total Station, Traversing, Levelling, Contouring, Drone, Lidar
Drawing Quality Controlड्राइंग में Dimensions, Levels और Coordinates की जाँच

RG/52/26: Technician-I (Architecture, Stations)

विषयमुख्य टॉपिक
Architectural DrawingProjections, Plans, Elevations, Sections, Scales, Symbols, Dimensioning, Architectural Layouts
AutoCADDrawing और Editing Commands, Layers, Blocks, XREF, Hatching, Dimensions, Layouts, Plotting
Railway Station PlanningPassenger Circulation, Concourse, Waiting Hall, Ticket Counter, Platforms, FOB, Subways, Lifts, Escalators, Passenger Amenities
GAD PreparationStation और Depot के GAD, Site Layout, Floor Plans, Elevations, Sections, Grid Lines, Staircase और Lift की व्यवस्था
Architectural DetailingWall Sections, Staircase, Railing, Toilets, Facade, Cladding, Glazing, Curtain Walls, Working Drawings
Building & Depot PlanningAdministrative और Operational Buildings, Workshops, Maintenance Facilities, Utility Rooms, Parking, Roads, Drainage, Landscaping
Building ServicesPlumbing, Water Supply, Drainage, Electrical, HVAC, Ventilation, Rainwater Harvesting, MEP Coordination
Quantity EstimationFloor Area, Carpet Area, Plinth Area, Area Statements, Door/Window Schedules, Quantity Take-off, बुनियादी BOQ
Building Codes & Quality Controlबुनियादी NBC, Accessibility, ड्राइंग का तालमेल, Dimensions और Levels की जाँच

तैयारी के लिए: Anil Sir ITI ऐप पर Previous Year Papers और Mock Test उपलब्ध हैं। Engineering Drawing और ITI Trade की परीक्षा की तैयारी के लिए इन्हें हल करें।

Previous Year Paper / Mock Test (कोर्स 1)Previous Year Paper / Mock Test (कोर्स 2)

आवेदन कैसे करें

  1. RITES की वेबसाइट के Career सेक्शन से या ऊपर दिए Registration लिंक पर जाएँ।
  2. “Fill/Modify Application Form” में सारी जानकारी सही-सही भरें। फ़ॉर्म पर बनने वाला Registration No. नोट कर लें।
  3. “Upload Document” में सभी दस्तावेज़ अपलोड करें (सूची नीचे है)।
  4. “Make Payment” में अपनी श्रेणी के अनुसार फीस ऑनलाइन भरें।
  5. भुगतान सफल होने के बाद अंतिम आवेदन फ़ॉर्म डाउनलोड करके अपने पास रखें।

आवेदन के समय अपलोड करने वाले दस्तावेज़

  • जन्मतिथि के प्रमाण के लिए High School Certificate
  • सभी शैक्षणिक और व्यावसायिक योग्यताओं के प्रमाणपत्र और सभी सेमेस्टर/वर्ष की Marksheet (10वीं, 12वीं, Diploma/ITI आदि, जितनी आवेदन में दावा की हों)
  • Percentage Conversion दस्तावेज़ (जहाँ लागू हो)
  • EWS/SC/ST/OBC-NCL/PwBD प्रमाणपत्र सरकारी तय प्रारूप में (जहाँ लागू हो)
  • पहचान और पते का प्रमाण (पासपोर्ट, Voter ID, Driving License, आधार आदि)
  • PAN Card
  • हर अनुभव का प्रमाण, क्रमवार एक ही PDF में (Offer Letter, Joining Order, Relieving Letter, Service Certificate, Pay Slip आदि)
जो ज़रूरी दस्तावेज़ आवेदन के समय अपलोड नहीं होंगे, उनके कारण उम्मीदवारी रद्द हो सकती है। स्कैन कॉपी साफ़ और पढ़ने लायक रखें।
  • हर VC No. के लिए अलग आवेदन और अलग फीस देनी होगी। एक बार सबमिट होने पर आवेदन बदला नहीं जा सकता। दो पदों की परीक्षा एक ही समय पर पड़ सकती है, यह जोखिम आपका है।
  • सरकारी, PSU या बैंक में नियमित नौकरी करने वाले Proper Channel से आवेदन करें, या Interview पर NOC लेकर आएँ।
  • OBC-NCL और EWS के प्रमाणपत्र 15-12-2026 की तारीख़ तक मान्य होने चाहिए। OBC-NCL का प्रमाणपत्र उस तारीख़ पर एक साल से पुराना न हो। इसके अलावा Creamy Layer न होने की घोषणा (Annexure III) भी देनी होती है। इन प्रमाणपत्रों के लिए जॉइनिंग के दिन तक एक और मौका मिलेगा, वरना आपको UR श्रेणी में गिना जाएगा।
  • नाम या वर्तनी में प्रमाणपत्रों से फ़र्क़ हो तो प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने शपथ पत्र (Affidavit) देना होगा।
  • दस्तावेज़ों की Hard Copy डाक या कूरियर से न भेजें।
सावधान: RITES में नौकरी के नाम पर पैसा माँगने वालों से सावधान रहें। आवेदन सिर्फ़ RITES की आधिकारिक वेबसाइट पर ही करें। किसी भी संशोधन की सूचना सिर्फ़ www.rites.com पर आएगी, अख़बार में नहीं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

RITES Draughtsman भर्ती में कितने पद हैं?

कुल 8: RG/50/26 के 3, RG/51/26 के 4 और RG/52/26 का 1 पद।

आवेदन की अंतिम तारीख़ क्या है?

15-12-2026। आवेदन 16-11-2026 से शुरू हैं।

क्या Fresher ITI Draughtsman आवेदन कर सकता है?

नहीं। RG/50/26 में कम से कम 6 साल और RG/51/26 तथा RG/52/26 में कम से कम 3 साल का अनुभव ज़रूरी है। संबंधित Trade की Apprenticeship अनुभव में गिनी जाएगी।

Negative Marking है?

नहीं, ग़लत उत्तर पर अंक नहीं कटेंगे।

परीक्षा कब होगी?

तारीख़ अभी घोषित नहीं है। परीक्षा की तारीख़, समय और स्थान अलग से बताया जाएगा।

फीस कितनी है?

General/OBC के लिए ₹300 और EWS/SC/ST/PwBD के लिए ₹100, दोनों पर लागू टैक्स अलग से।

Diploma वाले आवेदन कर सकते हैं?

हाँ। RG/50 और RG/51 के लिए Full-time Diploma in Civil और RG/52 के लिए Full-time Diploma in Architecture/Civil भी मान्य है।

किसी सवाल के लिए किससे संपर्क करें?

rectt@rites.com पर, VC No., Registration/Roll No., पूरा नाम (Block Letters में) और आवेदन वाला Email लिखकर। इन विवरणों के बिना भेजे संदेश का जवाब नहीं दिया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक

आगे की भर्तियों और Admit Card की जानकारी के लिए हमारे Telegram और WhatsApp चैनल से जुड़ें, या Anil Sir ITI ऐप डाउनलोड करें।
यह जानकारी RITES Limited के विज्ञापन (VC No. RG/50/26, RG/51/26, RG/52/26) पर आधारित है। आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञापन से सारी शर्तें और तारीख़ें खुद पक्की कर लें।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now