MPPGCL OJT Recruitment 2026 Out
MPPGCL Jabalpur MMSKY OJT भर्ती 2026-27 – 559 पद, Apply Online 15 अक्टूबर तक
Madhya Pradesh Power Generating Company Limited (MPPGCL), Jabalpur ने Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana (MMSKY) के अंतर्गत छात्र-प्रशिक्षणार्थियों हेतु एक वर्षीय On-the-Job-Training (OJT) प्रदान करने के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी किया है। इस योजना के तहत Company के मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालयों, ताप विद्युत गृहों (सारणी, बिरसिंहपुर, चचाई, खंडवा, जबलपुर) व जल विद्युत गृहों (मंदसौर, नागपुर, सिरमौर, उमरिया, अशोकनगर, शहडोल, रीवा, सतना, शिवपुरी) में कुल 559 पद रिक्त हैं।
यह योजना केवल मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों के लिए है, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं/ITI/Diploma/Graduate (Engineering या Non-Engineering) है। Online Application 1 अप्रैल 2026 से 15 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक mmsky.mp.gov.in Portal के माध्यम से लिया जा रहा है।
इस Post में क्या-क्या है
1. Overview
| Details | |
|---|---|
| Organization | Madhya Pradesh Power Generating Company Limited (MPPGCL), Jabalpur |
| Notice No. | 3845, दिनांक 23.09.2026 |
| Scheme | Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana (MMSKY) |
| Training Type | One Year On-the-Job-Training (OJT) |
| Total Seats | 559 (वर्तमान में; समीक्षा के दौरान बदल सकती है) |
| Eligible Candidates | केवल मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी |
| Application Mode | Online (mmsky.mp.gov.in) |
| Application Period | 01 अप्रैल 2026 – 15 अक्टूबर 2026 (रात 11:59 बजे) |
| Age (01.01.2026 तक) | 18 – 29 वर्ष |
| Training Duration | केवल 1 वर्ष (12 माह) |
2. विषय (Trades) व प्रशिक्षण स्थान
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत निम्न विषयों पर औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को OJT हेतु आवेदन आमंत्रित है:
- Electrician
- Information & Communication Technology & System Maintenance
- Computer Operator and Programming Assistant (COPA)
- Steno (Hindi)
- Steno (English)
- Civil Engineering
- Electrical Engineering
- Human Resource एवं Accounts
प्रशिक्षण हेतु पद, कंपनी मुख्यालय जबलपुर, क्षेत्रीय कार्यालय व विभिन्न ताप/जल विद्युत गृहों — सारणी, बिरसिंहपुर, चचाई, खंडवा, जबलपुर (ताप विद्युत गृह) तथा मंदसौर, नागपुर, सिरमौर, उमरिया, अशोकनगर, शहडोल, रीवा, सतना, शिवपुरी (जल विद्युत गृह) — में स्थानवार व विषयवार रिक्त हैं।
3. पात्रता
- आयु गणना तिथि: 01.01.2026
- आयु 18 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- शैक्षणिक योग्यता: 12वीं / ITI (Engineering या Non-Engineering) / Diploma (Engineering) / Graduate (Engineering या Non-Engineering) उत्तीर्ण
- चयनित युवा/युवती को “छात्र-प्रशिक्षणार्थी” कहा जाएगा
- जिन अभ्यर्थियों ने इस योजना के तहत पूर्व में प्रशिक्षण/लाभ प्राप्त कर लिया है, वे पुनः पात्र नहीं होंगे
4. Stipend
| न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता | प्रतिष्ठान द्वारा (25%) | राज्य शासन द्वारा DBT (75%) | कुल राशि/माह |
|---|---|---|---|
| 12वीं | ₹2,000 | ₹6,000 | ₹8,000 |
| ITI उत्तीर्ण | ₹2,125 | ₹6,375 | ₹8,500 |
| Diploma उत्तीर्ण | ₹2,250 | ₹6,750 | ₹9,000 |
| Graduate उत्तीर्ण या उच्च | ₹2,500 | ₹7,500 | ₹10,000 |
5. चयन प्रक्रिया
- अंतिम तिथि 15.10.2026 तक प्राप्त आवेदनों की उप-स्थानवार सूची तैयार की जाएगी
- OJT जिले के उम्मीदवारों को प्राथमिकता देते हुए, पाठ्यक्रमवार शैक्षणिक योग्यता में प्राप्तांक के प्रतिशत के आधार पर वरीयता क्रम (Merit) में चयन होगा
- समान अंक होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी
- आवश्यकता होने पर Waiting List से भी चयन किया जा सकता है
- चयनित अभ्यर्थी को MMSKY Online Portal पर Online Contract Offer भेजा जाएगा, जिसे निर्धारित समयावधि में Accept/Reject करना होगा — समय पर निर्णय न लेने पर Contract स्वतः निरस्त हो जाएगा
- चयनित उम्मीदवारों की सूची अलग से जारी नहीं होगी — इसलिए Portal को समय-समय पर स्वयं Check करते रहें
- निर्धारित समयावधि में Join न करने पर चयन स्वतः निरस्त माना जाएगा
6. आवेदन कैसे करें
- MMSKY Online Portal mmsky.mp.gov.in/Web/Candidate/Registration पर जाएं
- पंजीयन हेतु समग्र ID अनिवार्य है, जिसमें Mobile व Email सक्रिय होने चाहिए
- समग्र Portal (samagra.gov.in) पर Aadhaar e-KYC पूर्ण करें (OTP या Biometric से) — Status Update में सामान्यतः 24 घंटे लगते हैं
- पंजीयन के बाद प्राप्त User ID व Password से Login कर अपनी Profile पूर्ण करें
- न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (12वीं/ITI/Diploma/Graduate) की जानकारी दर्ज करें व संबंधित अंकसूची की Softcopy (अधिकतम 500KB, केवल PDF) Upload करें
- Bank खाता Aadhaar से Linked व DBT Enabled होना चाहिए — Stipend इसी Account में मिलेगा
- पंजीयन पूर्ण करने के बाद संलग्न रिक्तियों के विरुद्ध आवेदन करें
7. महत्वपूर्ण निर्देश व शर्तें
- अभ्यर्थी सुनिश्चित करें कि वे प्रशिक्षण हेतु आवश्यक योग्यता रखते हैं तथा दी गई जानकारी सही है
- यह रिक्तियां केवल मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी अभ्यर्थियों के लिए हैं
- चयन प्रक्रिया या प्रशिक्षण के दौरान कभी भी योग्यता न पाए जाने या गलत जानकारी देने पर उम्मीदवारी निरस्त/प्रशिक्षण समाप्त किया जा सकता है
- MPPGCL Jabalpur को बिना पूर्व सूचना या कारण बताए चयन प्रक्रिया रद्द/सीमित/बढ़ाने का अधिकार होगा
- चयन न होने की स्थिति में किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं की जाएगी
- यह विज्ञापन केवल On-the-Job-Training के लिए है — MPPGCL में नियमित नौकरी या रोजगार के लिए नहीं। प्रशिक्षण उपरांत रोजगार देने की कोई बाध्यता नहीं होगी

