NCR Prayagraj Apprentice Final Merit list 2026 Out
NCR Prayagraj Apprentice Final Merit list 2026 Out: उत्तर मध्य रेलवे (North Central Railway), प्रयागराज द्वारा Act Apprentice 1961 के अंतर्गत जारी Notification No. ZN-01/2025 की Final Merit List 2026 अब जारी हो चुकी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अपना नाम Final Merit List में देख सकते हैं।

NCR Prayagraj Apprentice 2026
Act Apprentice 1961 | उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज मण्डल | ZN-01/2025
आवश्यक सूचना
एक्ट अप्रेन्टिस 1961 के अंतर्गत प्रयागराज मण्डल में चयनित अभ्यर्थियों हेतु सूचना –
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ प्रयागराज की नोटिफिकेशन सं. ZN-01/2025 के अंतर्गत एक्ट अप्रेन्टिस 1961 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थी जिन्हें प्रयागराज मण्डल आवंटित किया गया है।
दस्तावेज सत्यापन / प्रशिक्षण हेतु बुलावा पत्र पंजीकृत डाक द्वारा भेजे जा चुके हैं।
- दस्तावेज सत्यापन हेतु तिथिवार सूची संलग्न किया गया है।
- बुलावा पत्र में अंकित निर्देशों के अनुसार सभी प्रपत्र तैयार कर साथ लाएं।
- शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण पत्र / मेडिकल प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाणपत्र के अभाव में प्रशिक्षण में नहीं भेजा जाएगा।
Assistant Personnel Officer, N.C. Railway, Prayagraj
अभ्यर्थियों के लिए अनुदेश – आवश्यक दस्तावेज़
- aसभी शैक्षिक / तकनीकी योग्यताओं (10वीं स्तर) के अंकपत्र / प्रमाण पत्र।
- bITI का मार्कशीट और NCVT द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र।
- cजन्मतिथि का प्रमाण पत्र (10वीं पास का प्रमाण पत्र)। जन्मतिथि का प्रमाण पत्र के अभाव में अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।
- dOBC/OBC-NCL/SC/ST के लिए जिले के सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र (जो एक वर्ष से अधिक पुराना न हो)।
- eयदि चरित्र प्रमाण पत्र दो राजपत्रित अधिकारियों ने जारी किया हो, तो साथ लाएं।
- fEWS/PH श्रेणी में चयनित अभ्यर्थी प्रमाण पत्र साथ लाएं।
- gआवेदन पत्र पर चिपकाए गए फोटो के समरूप एक ही प्रकार के दस फोटो प्रतियां लाना है।
- hRRC/ALD वेबसाइट में अपलोड किए गए विकलांगता प्रोफार्मा में सरकारी चिकित्सालय से पूर्ण कराकर प्रशिक्षण में आने के समय साथ लाएं। IMPORTANT
- iबैंक पास बुक / कैंसिल चेक (IFSC/MICR CODE) अपने साथ अवश्य लाएं।
महत्त्वपूर्ण निर्देश
- इस पत्र के साथ संलग्न शपथ पत्र के प्रारूप के अनुसार हस्ताक्षर बनवाकर मूलरूप से लाएं एवं फोटोकॉपी के साथ साथ लाएं।
- मांगे गए वैध दस्तावेजों के साथ, दस्तावेज सत्यापन केंद्र पर समय से पहुंचें अन्यथा आपकी उम्मीदवारी निरस्त कर दी जाएगी।
- दस्तावेज सत्यापन केंद्र / दस्तावेज सत्यापन की तिथि में परिवर्तन हेतु किसी प्रकार का अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को आने जाने एवं ठहरने आदि के लिए सभी खर्च स्वयं वहन करने होंगे। इलाहाबाद में एक या दो दिन रुकने के लिए तैयार रहकर आएं।
- दस्तावेज सत्यापन हेतु किसी अभ्यर्थी को बुलाने मात्र से ही किसी भी प्रकार का उसे रेलवे में एक्ट अप्रेन्टिस में सम्मिलित होने का अधिकार प्राप्त नहीं होता।
- अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे सुनिश्चित करें कि उनके द्वारा प्रस्तुत प्रमाण पत्रों में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो।
- प्रवेश पत्र पर पासपोर्ट साइज की फोटो लगाएं तथा हस्ताक्षर ऐसे करें कि हस्ताक्षर का कुछ भाग फोटो और प्रवेश पत्र दोनों पर आ जाए अन्यथा अभ्यर्थी को सत्यापन में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- किसी भी प्रकार की सिफारिश किए जाने पर या किसी प्रकार के कदाचार में लिप्त पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी अयोग्य घोषित होगी।
- किसी भी समय यदि आपकी पात्रता गलत पाई जाती है तो आपकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
- सभी प्रकार के मामलों में रेल प्रशासन का निर्णय अंतिम होगा।
📝 नोट
1. एक्ट अप्रेन्टिस के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन केवल एक वर्ष की Training के लिए है।
2. इस कालेंडर के अतिरिक्त NCR/PRYJ मण्डल की वेबसाइट का भी अवलोकन करते रहें तथा उसमें दिए गए निर्देश के अनुसार कार्य करके मण्डल कार्यालय में निर्धारित तिथि पर अवश्य आएं।
3. अभ्यर्थी अपने निकटतम रेलवे स्टेशन से दस्तावेज सत्यापन केंद्र तक आने-जाने का किराया मुफ़्त के लिए पात्र होंगे।

